भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है। इसकी प्रमुख वजह भारत का एक उभरते उपभोक्ता बाजार के रूप में विकास और वैश्विक उत्पादन में इसकी बढ़ती हिस्सेदारी है। स्थिर आर्थिक नीतियां और बुनियादी ढांचे में सुधार भी इस वृद्धि को समर्थन दे रहे हैं।

रिपोर्ट में भारत की आर्थिक प्रगति के तीन संभावित परिदृश्यः बेयर, बेस और बुल- उल्लेखित किए गए हैं। इसमें मौजूदा आर्थिक स्थिति, महंगाई, व्यापार, मौद्रिक और राजकोषीय नीति के साथ संभावित जोखिमों पर भी चर्चा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2023 में 3.5 ट्रिलियन डॉलर थी, जो 2026 तक 4.7 ट्रिलियन डॉलर और 2028 तक 5.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की

संभावना है। इससे भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा ।

1990 में भारत 12वीं सबसे बड़ी

अर्थव्यवस्था था, जो 2000 में 13वें और 2020 में 9वें स्थान पर आ गया। 2023 में यह 5वें स्थान पर पहुंच चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2029 तक वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी 3.5 फीसदी से बढ़कर 4.5 फीसदी हो सकती है।

भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
Skip to content