प्रशंसक के मैदान में ओन से ट्रोल हुए पराग

प्रशंसक के मैदान में ओन से ट्रोल हुए पराग
प्रशंसक के मैदान में ओन से ट्रोल हुए पराग

गुवाहाटी। आईपीएल में यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग का एक प्रशंसक उन्हें देखने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब पहुंचा गया। इस व्यक्ति को किसी प्रकार सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर बाहर किया। इस प्रशंसक ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के पैर छुए थे। यह घटना केकेआर की पारी के दौरान जब हुई तब पराग गेंदबाजी कर रहे थे। ये प्रशंसक पराग तक पहुंचा, उनके पैर छुए और गले लगाया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर कर दिया। गुवाहाटी रियान का घरेलू मैदान भी है क्योंकि वह असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। प्रशंसक के मैदान पर घुसकर पैर छूने को लेकर पराग ट्रोल होने लगे। उनका मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी आये हैं जिसमें कहा गया है कि रिराग ने इस व्यक्ति को पैसे दिये होंगे ताकि वह सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचे। उस व्यक्ति ने भी मैदान पर पहुंचकर पराग के प्रति आभार ही जताया होगा। लोगों ने इस व्यक्ति के लिए सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि उसने पराग के लिए प्रतिबंधित होने और जेल जाने तक का खतरा उठाया है। ये दूसरे बार है जब कोई प्रशंसक इस प्रकार मैदान में आया है। इससे पहले केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में एक व्यक्ति विराट के पास भी पहुंच गया था।

प्रशंसक के मैदान में ओन से ट्रोल हुए पराग
प्रशंसक के मैदान में ओन से ट्रोल हुए पराग