प्रदेश में अपराधियों की संरक्षक है समाजवादी पार्टी : नितिन अग्रवाल

बलरामपुर (हिंस) । प्रदेश में सपा अपराधियों की संरक्षक है। प्रदेश में जो भी अपराधी पकड़े जाते हैं वह समाजवादी पार्टी के ही क्यों होते हैं। वहीं देश में कांग्रेस की ओर से संविधान खतरे में है का गलत प्रचार किया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की हकीकत को पहचान चुकी है। यह बातें तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। इसी के साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की विचारधारा देश प्रथम व पार्टी द्वितीय स्थान पर रहती है। भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ किया है। पूरे देश में सदस्यता अभियान का सबसे प्रापा भारतीय जनत जनपद-बलरा बड़ा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को मिला है। केवल 24 घंटे के अन्दर प्रदेश भर में दस लाख से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बलरामपुर जिले के साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन बलरामपुर के ऊर्जावान कार्यकर्ता मिले लक्ष्य से अधिक लगभग पांच लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे । अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले 2014-15 से 2017 व 2019 में सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया था। 2015 में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाए गए थे। दो सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। भाजपा की ओर से हेल्प लाइन नम्बर 8860147147 तथा सदस्य बनने के लिए 8800002024 जारी किया गया है। सदस्यता अभियान में बूथ स्तर पर साढ़े तीन लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक दस हजार, जिला पंचायत 15 हजार, नगर पालिका व ब्लाक प्रमुख पांच हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष दो हजार व जिला पदाधिकारी एक हजार नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे। मौके पर सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, विष्णु देव गुप्ता, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, सहित भाजपा के जिला वा स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोहेलवा को प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किए जाने को लेकर बलरामपुर फस्ट टीम की ओर से सर्वेश सिंह ने प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित विश्व प्रसिद्ध सोहेलवा जीव अभ्यारण को प्रोजक्ट टाइगर के रूप में विकसित करने के लिए बलरामपुर फस्ट टीम ने शुरुआत की है। सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृत वास माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में बाघों की जनगणना के दौरान कैमरा ट्रैपिंग से सोहेलवा में कई बाघ होने के प्रमाण मिले हैं। इस जंगल में बाघ के अलावा अन्य दुर्लभ प्रकार के वन्यजीव भी पाए जाते हैं और यहां वनस्पतियां दुर्लभ एवं विश्व प्रसिद्ध हैं। सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण अकूट सम्पदा से भरपूर हैं। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रोजक्ट टाइगर योजना लागू किया जाना आवश्यक है।

प्रदेश में अपराधियों की संरक्षक है समाजवादी पार्टी : नितिन अग्रवाल
Skip to content