पुलिस महानिदेशक के समक्ष चार अल्फा (स्व) कैडर का आत्म-समर्पण

पुलिस महानिदेशक के समक्ष चार अल्फा (स्व) कैडर का आत्म-समर्पण

गुवाहाटी (हिंस) । चार प्रतिबंधित अल्फा (स्व) कैडरों और नेताओं ने बिना शर्त असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के समक्ष आज आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पण करने वालों में अल्फा के स्वयंभू कैप्टन बिक्रम असम उर्फ नयन पटमुट, अल्फा के स्वयंभू लेफ्टिनेंट दिपोक हातीबरुवा उर्फ दिब्य असम, अल्फा के स्वयंभू सीपीएल मोंटू मोरान उर्फ लेटेस्ट असम उर्फ कुलांग मोरान तथा पलाश मोरान उर्फ गोपाल असम शामिल हैं। इन सभी चार नेताओं, कैडरों को ताका, म्यांमार और 779 कैंप म्यांमार में 2/3 महीनों के लिए युद्ध में प्रशिक्षित किया गया है। इस वर्ष 2023 में कुल 11 अल्फा (स्व) कैडरों ने आत्मसमर्पण किया और निम्नलिखित हथियार और गोला-बारूद जमा किए। थाईलैंड हैंड ग्रेनेड- 2, चीनी हैंड ग्रेनेड-2, विदेशी निर्मित 9 x 19 पिस्तौल - 2, 9 मिमी गोला-बारूद - 28 शामिल हैं। इसके अलावा, अल्फा (स्व) द्वारा कुल पांच घटनाएं की गई। जहां 16 अल्फा (स्व) कैडर गिरफ्तार किए गए। एक अल्फा (स्व) कैडर पुलिस कार्रवाई में मारा गया। सुरक्षा बलों ने कैडरों से हथियार - 02, गोला-बारूद- 11 राउंड, ग्रेनेड - 03 बरामद किया।

Skip to content