पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी : गौरव गोगोई

रंगिया (निसं)। गौरव गोगोई ने राज्य के मौजूदा हालात पर अपनी टिप्पणी दी है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा अजमल को फिर से राजनीति की सुर्खियों में लाने की जल्दी में हैं। राजनीतिक मोर्चे पर हिमंत विश्व शर्मा के मुख्य हथियार रहे अजमल को कांग्रेस पार्टी ने लोगों की मदद से खत्म कर दिया है। अजमल की राजनीतिक पार्टी एआईयूडीएफ फिलहाल बेहद कमजोर है। इसलिए मुख्यमंत्री अजमल और एआईयूडीएफ को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस सांसद ने वर्तमान समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर भी अहम टिप्पणी की। उन्होंने पुरुष समुदाय से इस संबंध में जागरूक होने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि प्रशासन को दोष देने से पहले, पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी । इस बीच धुबुड़ी लोकसभा सांसद रकीबुल हुसैन असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सामने आ गए हैं। एक खिलंजिया का चेहरा देखकर असम के लोगों ने भाजपा को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा खुद मुख्यमंत्री बने। उन्होने प्रश्न पुछा कि अगर वह खिलोंजिया से इतना प्यार करते है तो खिलंजिया को सत्ता क्यों नहीं सौंप देता ! वह छह जनजातियों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं करते है ? ऐसी बातों से असम की मुख्य समस्याएं दब गई हैं। अब लोगों ने बाढ़, स्मार्ट मीटर जैसी ज्वलंत समस्याओं के बारे में बात करना बंद कर दिया है। मालुम हो कि दोनों सांसद ने रंगिया में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की, जब वे नलबाड़ी में युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे ।

पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी : गौरव गोगोई

Skip to content