परेश बरुवा आकर देखें असम का परिवर्तन : मुख्यमंत्री

परेश बरुवा आकर देखें असम का परिवर्तन : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा ने अल्फा (स्वा.) के प्रमुख परेश बरुवा से अपील की है कि वे लौटकर असम में आएं। परेश बरुवा असम में आकर देखें कि असम का किस प्रकार परिवर्तन हो चुका है। मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि जिस समय परेश बरुवा असम छोड़कर गए थे, उस समय असम की स्थिति और आज के असम की स्थिति में काफी बदलाव आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परेश बरुवा लंबे समय से असम से बाहर रहे हैं। इसलिए, वर्तमान असम के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परेश बरुवा असम में आएं और असम में क्या बदलाव हुए हैं और क्या और भी होना है इसको देखें।

Skip to content