पति और बेटी के साथ खूबसूरत पल बिता रही प्रियंका

मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने व्यस्त कामकाजी शेड्यूल से समय निकालकर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ खूबसूरत पल बिता रही हैं। प्रियंका ने अपने परिवार के साथ फ्रांस में एक शानदार वेकेशन का आनंद लिया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म द ब्लफ की शूटिंग पूरी की और अब परिवार के साथ फ्रांस में वेकेशन पर निकली हैं। प्रियंका ने इस वेकेशन की कई झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं । तस्वीरों में प्रियंका को क्रूज पर बिकिनी में पोज देते हुए, फैशनेबल हैट, शर्ट और चश्मे में स्टाइल दिखाते हुए, और समंदर के बीच बोट पर लेटकर अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने व्हाइट ड्रेस में भी पोज देकर फैशन गोल्स सेट किए हैं। प्रियंका की बेटी मालती भी इस वेकेशन का पूरा आनंद ले रही हैं। तस्वीरों में मालती अपनी मां की जुल्फों के साथ खेलती हुई और अपने पिता के साथ समंदर का मजा लेते हुए नजर आईं। प्रियंका ने इन खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, यह सच में किताबों में दर्ज होने वाला है। मेरी जिंदगी के प्यार के साथ एक बेहतरीन ठहराव । निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह प्रियंका के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों कंबल ओढ़कर लिप- लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। निक ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, एक सपना । इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई है और फैंस द्वारा बेहद पसंद की गई हैं। मालूम हो कि प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं, और उनकी यह शादी लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। मां बनने के बाद प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ अधिक समय बिताना शुरू किया है।

पति और बेटी के साथ खूबसूरत पल बिता रही प्रियंका
Skip to content