पंजाब में 574 सरकारी कर्मचारी तथा 476 एनआरआई की पेंशन रद्द

पंजाब में 574 सरकारी कर्मचारी तथा 476 एनआरआई की पेंशन रद्द

चंडीगढ़(हिंस ) । पंजाब में सरकारी कर्मचारी व एनआरआई भी बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे भी मिले हैं जो दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। जिनकी पेंशन को अब रद्द करवाया गया है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक अवतार सिंह जूनियर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में वर्ष 2022-23 के दौरान पेंशनरों की संख्या 31 लाख 56 हजार 679 थी। वर्ष 2023-24 के दौरान अक्तूबर माह में पेंशनरों की संख्या 32 लाख 92 हजार 967 है। उन्होंने बताया कि सरकार के सर्वे में पाया गया कि वर्ष 2022-23 में 90 हजार 248 तथा वर्ष 2023-2024 के दौरान 37 हजार 108 लाभार्थियों की पेंशन रोकी अथवा रद्द की गई है। मंत्री ने सदन में पेश की गई रिपोर्ट के दौरान बताया कि पंजाब में 574 सरकारी कर्मचारी तथा 476 एनआरआई भी पेंशन ले रहे थे।

Skip to content