न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर

दुबई। भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगी। इस टूर्नामेंट में दोनो ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होना तय है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक सचिन तेंदुलकर सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों ने ने एकदिवसीय में एक हजार से ज्यादा रन बनाये हैं। इनमें से केवल विराट कोहली ही वर्तमान में खेल रहे हैं। बाकि सभी पूर्व क्रिकेटर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रनों की बात करें तो वह सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने 42 मैचों की 41 पारियों में 46 के औसत से 1750 रन बनाए हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 186 रनों का रहा है। सचिन ने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट हैं। विराट ने 32 मैचों में 1656 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 154 का रहा है। विराट ने 57 के औसत से रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग 23 मैचों की 23 पारियों में 52.59 के औसत से 1157 रन बनाए हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 130 का रहा है। सहवाग ने 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाये हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरउद्दीन हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में विराट दूसरे नंबर पर