तीन साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी हिरासत में, आक्रोशित लोगों ने जाम लगा बंद करवाए बाजार

चित्तौड़गढ़ (हिंस)। शहर की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को डिटेन किया है। बालिका का मेडिकल करवाया जाकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग व क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए और आक्रोश जताया। लोगों का आरोप यह भी है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर सूचना देने वाले लोगों को ही आरोपी को पुलिस थाने में लाने की सलाह दे दी। इधर, बुधवार सुबह लोगों ने चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और बाजार बंद करवा दिए। जानकारी के अनुसार चंदेरिया थाना इलाके में किराए से रहने वाले एक परिवार की तीन वर्षीय मासूम को उसी का पड़ोसी सलीम कमरे में ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी मां और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर नही पहुंची। बाद लोग आरोपी को लेकर थाने पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर थाने में पहुंचे। पीड़ता की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया। वहीं पीड़ता का मेडिकल करवाया । आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने लोगों को स्पष्ट किया कि इस अपराध को हैवानियत की श्रेणी में रखा जाता है और इस प्रकरण के संदर्भ में पूरी कार्रवाई की गई है। भारतीय दंड संहिता के अनुसार अधिकतम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। किसी भी स्थिति में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी हिरासत में, आक्रोशित लोगों ने जाम लगा बंद करवाए बाजार
तीन साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी हिरासत में, आक्रोशित लोगों ने जाम लगा बंद करवाए बाजार
Skip to content