डिज्नी प्लस हॉटस्टार में जियोसिनेमा का होगा मर्जर

मुंबई । मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने डिज्नी हॉटस्टार को खरीद लिया है। इसके बाद कंपनी डिज्नी प्लस हॉटस्टार में जियोसिनेमा का मर्जर हो जाएगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ जियोसिनेमा का मर्जर होने के बाद यह भारत के सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म बन सकता है, क्योंकि दोनों ओटोटी ऐप के पास बड़ा यूजरबेस मौजूद है। इस मर्जर के बाद जियो के पास जियो के पास कुल 100 चैनल हो सकते हैं। रिलायंस जियो दो अलग- अलग ओटीपी ऐप्स नहीं चलाना चाहती हैं क्योंकि अलग-अलग ओटीटी ऐप के लिए अलग रिचार्ज पैक की जरूरत होती है। दोनों दोनों ऐप का अलग से प्रमोशन करना होगा। इससे ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। स्टार इंडिया और वियाकॉम 18 का मर्जर हो गया है। इसके बाद डिज्नी हॉटस्टार सिंगल स्ट्रीमिंग ऐप रह जाएगा। एक रिपोर्ट की मानें, तो जियो को डिज्नी हॉटस्टार की टेक्नोलॉजी ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि जियो अपने पॉपुलर ओटीटी ऐप्स जियोसिनेमा को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ जोड़ना चाहती है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार में जियोसिनेमा का होगा मर्जर
Skip to content