ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करा दिया, तब कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करा दिया, तब कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करा दिया, तब कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट

रियाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन से बात कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप के प्रस्ताव के मुताबिक ही युद्ध खत्म होता है, तब वहां यूक्रेन को अपाहिज बना देगा। युद्ध को खत्म करने के लिए ट्रंप इस माह के अंत तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन उनकी कोशिशों ने यूरोप को हिलाकर रख दिया है। वहीं खाड़ी देश इस युद्ध के खत्म होने से काफी उदास हो सकते हैं, क्योंकि इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर होगा है। जानकारों का मानना है कि जब अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाया, तब तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा और खाड़ी देशों को बंपर कमाई हुई। ओके प्लस ने तेल का उत्पादन कम कर दिया, ताकि तेल की कीमतों में उछाल आए। बता दें कि ओपेक + तेल उत्पादन करने वाले देशों का संगठन है, जिसका नेतृत्व एक तरह से सऊदी अरब करता है। रूस के सा यूक्रेन का युद्ध अगर खत्म होता हैं, तब इसका सीधा मतलब तेल से लेकर धातु और उर्वरक जैसी जरूरी चीजों के दाम अचानक कम होने वाले है। इसके अलावा प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी भारी कमी आएगी। जानकारों ने एक रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि युद्ध खत्म होने से रूस की स्थिति सामान्य होगी और उससे कमोडिटी बाजार का बड़ा हिस्सा फिर से आसानी से उपलब्ध होगा। जाहिर तौर पर तेल कीमतों में भारी कमी आएगी। हालांकि ये काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि क्या अमेरिका, युद्ध खत्म होने के बाद रूस पर लगे प्रतिबंधों को कम करता है या नहीं ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते सऊदी के रियाद में रूसी अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा है कि युद्ध खत्म होने के बाद समझौते के रूप में रूस पर लगाए गये प्रतिबंधों को खत्म किया जाएगा। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि संघर्ष की वजह से प्रतिबंध लगाए गये थे और किसी भी संघर्ष को खत्म करने के लिए सभी पक्षों को रियायतें मिलनी चाहिए। जाहिर तौर पर उनका इशारा प्रतिबंधों को लेकर था। वहीं तेल इंडस्ट्री के हिसाब से प्रतिबंध हटने से वे देश, जिन्हें रूसी तेल खरीदना बंद करना पड़ा था, वे फिर से रूसी तेल खरीदना शुरू करने वाले हैं और इससे मिडिल ईस्ट से तेल निर्यात पर इसका असर पड़ेगा ।

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करा दिया, तब कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करा दिया, तब कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
Skip to content