झारखंड – बंगाल सीमा सील करने पर भड़के सीएम शर्मा, कहा- दीदी जनता पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं

रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर झारखंड की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सीमा सील कर झारखंड की महत्वपूर्ण है। सीएम शर्मा ने कहा कि ममता सरकार की विफलता की वजह से बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं । लेकिन ममता दीदी अपनी नाराजगी अपने अफसरों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं। वह राज्य जनता को सबक सिखा रही हैं। और झारखंड के माननीय की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा मुख्यमंत्री मौन हैं, क्योंकि उनके लिए राजनीति ज्यादा रही हैं और प्रदेश की सरकार है । बंगाल के डिबूडीह चेकपोस्ट पर झारखंड की ओर से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हिमंत विश्व शर्मा भाजपा के सह-प्रभारी है। वह भाजपा की परिवर्तन रैली में भाग लेने के लिए झारखंड में आए हुए हैं, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज में करेंगे। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में ममता बनर्जी सरकार पर झारखंड की ओर से जाने वाली गाड़ियों को रोक कर जनता को अपमान करने की बात की है। उन्होंने कहा कि यह विषय किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, यह झारखंड की जनता के सम्मान की बात है, लेकिन जेएमएम ने चुप्पी इसलिए साधी है क्योंकि उनके लिए राजनीति का कर्तव्य राज्य के कर्तव्य से बड़ा है। झारखंड की जनता को सोचना चाहिए कि जो पार्टी अपने राज्य की गरिमा की रक्षा नहीं कर पा रही है, क्या ऐसी पार्टी को आपको फिर से मौका देना चाहिए । यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी संबंध तोड़ देगा । क्योंकि उसने एकतरफा पानी छोड़ा जिसके कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आई है। उन्होंने दावा किया कि डीवीसी के स्वामित्व और रखरखाव वाले मैथन और पंचेत बांधों की संयुक्त प्रणाली से अनियोजित और एकतरफा तरीके से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण व्यापक तबाही हुई है। इस बीच अंतर्राज्यीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच – 2 ) पर ट्रकों की आवाजाही गुरुवार शाम से पूरी तरह ठप हो गई है। क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने झारखंड-बंगाल सीमा पर डिबूडीह चेकपोस्ट पर झारखंड की ओरसे भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। धनबाद की उप आयुक्त माधवी मिश्रा के अनुसार बंगाल पुलिस ने चेक पोस्ट पर वाहनों को रोक दिया है।

झारखंड - बंगाल सीमा सील करने पर भड़के सीएम शर्मा, कहा- दीदी जनता पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं
Skip to content