छात्रा के साथ लूटपाट करने वाला लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा घायल

छात्रा के साथ लूटपाट करने वाला लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा घायल

छात्रा के साथ लूटपाट करने वाला लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा घायल

- मुठभेड़ में ढेर बदमाश पर था 25 हजार इनाम गाजियाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मसूरी थाना क्षेत्र में छात्रा कीर्ति से लूटपाट करने वाले लुटेरा गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इस दौरान मारे गए लुटेरे का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की ओर से चलाई गई गोली से एक पुलिस उप निरीक्षक भानु प्रकाश भी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक यादव ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश मिशलगढ़ी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू था। उसने 27 अक्टूबर को थाना मसूरी क्षेत्र में एक छात्रा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उसका दूसरा साथी भी सम्मिलित था। लूट के दौरान छात्रा गम्भीर रुप से घायल हो गई थी, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस मामले में अभियोग दर्ज करते हुए फरार बदमाश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने बताया कि रविवार/सोमवार की रात्रि थाना मसूरी पुलिस टीम गंगनहर पटरी के किनारे चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को सामने से 02 मोटर साइकिल पर सवार संदिग्ध आते दिखा दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक दरोगा भानु प्रकाश घायल हो गए। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की और 25 हजार का इनामी बदमाश जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी मिशलगढ़ी थाना मसूरी घायल हो गया। इस बीच बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक इनामी बदमाश पर 12 आपराधिक मामले पंजीकृत थे। इन अपराधों में छह से अधिक लूट के मामले हैं। वर्ष 2020 में मारे गए बदमाश जितेंद्र पर गैंगस्टर एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत किया गया था।

Skip to content