गौड़ ब्राह्मण महिला समिति का गठन, 101 महिलाओं ने ली सदस्यता

गौड़ ब्राह्मण महिला समिति का गठन, 101 महिलाओं ने ली सदस्यता

गुवाहाटी (विभास) । छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सदन (ब्राह्मण भवन) में मंगलवार को गौड़ ब्राह्मण महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें 101 महिलाओं ने सदस्यता लेकर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का जबर्दस्त परिचय दिया। सभा का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ किया गया। गुवाहाटी मे पहली बार गौड़ ब्राह्मण महिलाओं की इतनी विशाल बैठक आयोजित हुई, जिसमें 200 से अधिक गौड़ ब्राह्मण महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभा का संचालन प्रख्यात भजन गायक व समाजसेवीका श्रीमती संतोष शर्मा ने किया । सभा में उपस्थित सभी बहनो का परिचय किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से गौड़ ब्राह्मण महिला समिति का गठन 101 सदस्याओं के साथ किया गया। श्रीमती शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में समिति से बड़ी संख्या में और महिलाएं जुड़ेंगी। इस समिति के गठन करने का मुख्य उद्देश्य गौड़ ब्राह्मण महिलाओं को एकजुट कर एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से उनके भीतर छीपी प्रतिभाओं को उजागर किया जा सकें। साथ ही समाज के बच्चों के हुनर को भी संवारने के अलावा मानव सेवा की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। अंत में ज्योति शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Skip to content