गोलीबारी की घटना मामले में पांच गिरफ्तार

गोलीबारी की घटना मामले में पांच गिरफ्तार

भागलपुर, 02 नवंबर (हि.स.)।जिले में विक्रमशिला सेतु के नीचे गंगा दियरा क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उपरोक्त गठित टीम द्वारा नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परबत्ता थाना, गोपालपुर थाना एवं ईस्माइलपुर थाना के सहयोग से बीते रात छापेमारी कर नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सीआईएटी टीम, वज्रा टीम एवं विभिन्न थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरज मंडल, सत्तन मंडल, जयराम मंडल, मनीष कुमार और हरी सुमन कुमार शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गोलीबारी की घटना के पीछे खेती करने और रंगदारी मांगने की बात प्रकाश में आई है। साथ ही घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान जब्त प्रदर्श के आलोक में औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना द्वारा सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया।

Skip to content