खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं। विराट: अनिल कुंब

खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं। विराट: अनिल कुंब
खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं। विराट: अनिल कुंब

दुबई। विराट कोहली खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं, जिससे उन्हें फॉर्म में लौटने में दिक्कत हो रही है। यह कहना है भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का। कोहली के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कुंबले ने कहा कि कोहली ने सफेद गेंद क्रिकेट में पहले कभी इतनी लंबी खराब फॉर्म का सामना नहीं किया था। कुंबले ने कहा, मुझे लगता है कि वह खुद पर अनावश्यक दबाव डाल रहे हैं। हर कोई उनसे उम्मीद करता है कि वह टीम के लिए मैच जिताने वाली पारी खेलेंगे, लेकिन जब आप लगातार इस तरह के दबाव में होते हैं, तो कई बार आप बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं और अतिरिक्त प्रयास करने लगते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आप तनावमुक्त होकर नहीं खेल पाते। उन्होंने आगे कहा कि कोहली को अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और मानसिक रूप से सहज होकर मैदान पर उतरना चाहिए। कुंबले के मुताबिक, आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं। विराट: अनिल कुंब
खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बना रहे हैं। विराट: अनिल कुंब
Skip to content