कोहरे के कहर : नोटघाट पुल पर कई वाहन टकराएं, एक की मौत

कोहरे के कहर : नोटघाट पुल पर कई वाहन टकराएं, एक की मौत

- छह घायलों को मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज झांसी,23 दिसंबर (हि.स.)। नेशनल हाईवे झांसी-खजुराहो पर शनिवार को कोहरे के कहर देखने को मिला। बेतवा नदी पुल के पास घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इसके चलते छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों द्वारा घायलों को बाहर निकाला गया। घटना में दो की हालत गंभीर थी। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। बेतवा नदी के नोट घाट पुल पर चार वाहन आपस में टकरा गए। पहले अनियंत्रित ट्रक ने तीन पहिया वाहन को टक्कर मारी, उसके बाद दो पहिया वाहन और एक कार आपस में टकरा गई। सभी वाहन बरुआसागर की तरफ से झांसी की ओर आ रहे थे। सड़क हादसे में वंदना कुशवाहा, स्वार्थी, गणेश और चार पहिया वाहन में सवार गजेंद्र सोनी, मयंक सोनी आदि घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गजेंद्र सोनी की मौत होना बताया गया है। वहीं अन्य सभी घायलों को उपचार अस्पताल में जारी है।

Skip to content