एजल पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी

जल | त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी रविवार को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए एजल पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि नल्लू एजल के लेंगपुई स्थित हवाई अड्डे पर उतरे । अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहावमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकजामा और गृह मंत्री के सपदांगा भी शामिल थे। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि नल्लू सोमवार को सुबह 10 बजे राजभवन में मिजोरम के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना में नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था। वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति स्वास्थ्य कारणों के चलते छुट्टी पर हैं। 2021 में मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किए गए कंभमपति को 10 सितंबर को फेफड़ों में संक्रमण के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब विशाखापत्तनम में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। सूत्रों बताया कि हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन कंभमपति राज्यपाल के रूप में अपना कर्तव्य फिर से शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं।

एजल पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी
Skip to content