आंखें फोड़ी फिर काटा प्राइवेट पार्ट

आंखें फोड़ी फिर काटा प्राइवेट पार्ट

पुजारी की निर्मम हत्या से दहला गोपालगंज, मचा बवाल पटना। बिहार के गोपालगंज में एक दुखद घटना सामने आई है जहां मंदिर के पुजारी को गोली मार दी गई। हत्यारों ने पुजारी को न सिर्फ गोली मारी, बल्कि उसकी दोनों आंखें और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। शव मिलने से छह दिन पहले शिव मंदिर में सेवा करने वाले पुजारी मनोज कुमार लापता हो गए थे। जिसके बाद पुजारी का शव मिला और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुजारी मनोज के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन परिवार और पुलिस के प्रयासों के बावजूद उसे नहीं ढूंढा जा सका। पुजारी की मौत की खबर सुनकर गांव वालों के बीच अशांति फैल गई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और उनके साथ हिंसक झड़प भी की। देखत ही देखते गांव वालों का प्रदर्शन बढ़ गया। उनका प्रदर्शन सड़कों तक पहुंच गया। इसी दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। हिंसक भीड़ ने नेशनल हाईवे पर पत्थरबाजी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी पत्थर फेंके। मृतक पुजारी के भाई अशोक कुमार साह, जो पूर्व मुखिया और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहें हैं उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक आरोपियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा पुजारी की हत्या करने का क्या मकसद है, यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है। इसको लेकर भी परिजन और गांव पर भड़के हुए हैं और अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक दो महिला और दो पुरुष को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच कई पहलुओं से कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच जमीनी विवाद को ध्यान में रखते हुए भी की जारी है। पुलिस ने बताया कि वह इस एंगल से भी जांच कर रही है कि पुजारी का कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था या नहीं। मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद परिवार में शोक की लहर है। मामले में पुलिस के द्वारा लिए जा रहे एक्शन पर भी परिजनों ने असंतोष जताया है। हालांकि, पुजारी की हत्या के पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

Skip to content