असम में 12 हजार महिलाएं एक साथ गाएंगी बियानाम, तैयारियां जोरों पर

असम में 12 हजार महिलाएं एक साथ गाएंगी बियानाम, तैयारियां जोरों पर
असम में 12 हजार महिलाएं एक साथ गाएंगी बियानाम, तैयारियां जोरों पर

जोरहाट (हिंस)। असम में पारंपरिक बियानाम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और नई पीढ़ी को इसके प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से एक अनोखा आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राज्यभर में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में 12 हजार महिलाएं एक बियानाम गाएंगी। टियोक में रूपरेखा बरुवा के संरक्षण में होने वाले इस गायन का आयोजन असम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आगामी 6 अप्रैल को डिमौ में आयोजित इस कार्यक्रम में असम सादिया से लेकर बड़ी तक की लगभग 12 हजार महिलाएं एक साथ बियानाम प्रस्तुत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इन महिलाओं को प्रसिद्ध बियानाम गायिका संगीता बोरा प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यशाला में असम के कई नामचीन कलाकारों से बियानाम संकलित किए गए हैं और 31 मिनट की विशेष प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर असम के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जोरहाट- माजुली पुल निर्माण फिर से शुरू करने का दिया भरोस गुवाहाटी (हिंस)। जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई ने असम के जोरहाट- माजुली पुल निर्माण की कथित धीमी प्रगति को लेकर सवाल उठाने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का भरोसा दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस आशय का एक पत्र सांसद गोगोई को लिखा है। दरअसल, सांसद गौरव गोगोई लंबे समय से इस पुल के निर्माण कार्य में हो रही कथित देरी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। स्थानीय जनता भी इस पुल के शीघ्र निर्माण की मांग कर रही है । यह माजुली द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है । इस पुल के निर्माण को लेकर सांसद गोगोई ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा था ।

असम में 12 हजार महिलाएं एक साथ गाएंगी बियानाम, तैयारियां जोरों पर
असम में 12 हजार महिलाएं एक साथ गाएंगी बियानाम, तैयारियां जोरों पर
Skip to content