असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

गुवाहाटी (हिंस) । असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। असम कैबिनेट की गुरुवार को डिब्रूगढ़ में हुई बैठक के दौरान यह धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसकी जानकारी दी। इसके अलावा भी आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उल्लेखनीय है कि नामरूप चतुर्थ यूरिया परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने मंजूरी दी। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई 12.7 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाली नई ब्राइनफिल्ड अमोनिया यूरिया परियोजना की अनुमानित लागत 10, 601.40 करोड़ रुपए होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के औद्योगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया।

असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
असम कैबिनेट ने नई यूरिया परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद