अल्फा (स्वा.) ने डीजीपी को और हमलों की दी चेतावनी

अल्फा (स्वा.) ने डीजीपी को और हमलों की दी चेतावनी

गुवाहाटी (हि.स.)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ अम इंडिपेंडेंट (अल्फा-स्व) ने असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को अपना अहंकार छोड़ने की चेतावनी देते हुए राज्य में और हमले करने की धमकी दी है। उग्रवादी संगठन ने कड़े शब्दों में जारी एक बयान में तिनसुकिया के डिराक आर्मी कैंप और शिवसागर में जयसागर सीआरपीएफ कैंप में हुए दोनों ग्रेनेड हमलों में अल्फा (स्वा.) का हाथ होने का दावा किया। अल्फा ने डीजीपी जीपी सिंह को असम पुलिस को अपनी पैतृक संपत्ति के रूप में इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी। यह कहते हुए कि संगठन की असम पुलिस के प्रति कोई दुश्मनी या खराब भावना नहीं है, क्योंकि उसके कर्मचारी इस राज्य के बेटे हैं। अल्फा (स्वा.) ने जीपी सिंह को चेतावनी दी कि वह असम पुलिस पर अपनी संपत्ति के रूप में दावा न करें और अपने अहंकार को छोड़ दें अन्यथा अल्फा ने इस तरह के ग्रेनेड हमले आगे भी जारी रखेगा। असम पुलिस को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जीपी सिंह द्वारा दिखाए जा रहे अहंकार ने असम पुलिस में काम करने वाले अधिकारियों, सदस्यों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाया है। उनका अहंकार स्वीकार्य नहीं हो सकता है।

Skip to content