अपराधियों का साथ देने में किसी भी न्यूनता तक जा सकती है सपा : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं के मुठभेड़ में मारे गए डकैती कांड में एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के घर जाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपराधियों का साथ देने वाला करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए सपा और अपराधियों के गठजोड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ देने में सपा किस न्यूनता तक जाएगी। अब समाजवादी पार्टी अपराधी के घर जाकर मातमपुर्सी करना चाह रही है। पहले मुख्तार अंसारी के घर जा कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां मातमपुर्सी का काम करते हैं। अब मंगेश यादव जो एक लाख का इनामी बदमाश था, जो पुलिस पर गोलियां चलाने का दुस्स- ाहस कर रहा था उसके यहां फातिहा पढ़ने के लिए सपा के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद जा रहे हैं। यह सपा का जातीय प्रेम उप्र को गर्त में लेकर गया था, ये प्रदेश को फिर गर्त में ले जाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि सुलतानपुर में सराफ व्यवसायी के शोरूम में करोड़ों की डकैती की घटना में मुख्य आरोप जौनपुर जनपद का रहे वाला मंगेश यादव था । डकैती के बाद पुलिस ने उस पर एक लाख की इनामी घोषित किया था। गुरुवार को तड़के सुलतानपुर में यूपी एसटीएफ की इनामी मंगेश से मुठभेड़ उस वक्त हो गई जब वह डकैती का माल लेकर भाग रहा था। मुठभेड़ में मंगेश ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इस मुठभेड़ के बाद उप्र में सियासी पारा हाई हो गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे फर्जी मुठभेड़ और जाति देखकर मारने का आरोप लगाया। वहीं आज (शुक्रवार) को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की अगुवाई में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जौनपुर में मंगेश के परिजनों से मिलेंगे। अपराधी के घर जाने को लेकर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा का अपराधी कनेक्शन करार दिया है।

अपराधियों का साथ देने में किसी भी न्यूनता तक जा सकती है सपा : राकेश त्रिपाठी
Skip to content