हरियाणा,महाराष्ट्र व दिल्ली हारने के बाद सदमे में है कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा,महाराष्ट्र व दिल्ली हारने के बाद सदमे में है कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार
हरियाणा,महाराष्ट्र व दिल्ली हारने के बाद सदमे में है कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार

रोहतक (हंस) । प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र सिंह हुड् ? डा अभी तक सदमे में हैं और वह सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे है। कांग्रेस पहले हरियाणा में हार से नहीं उबर रही थी फिर महाराष्ट्र, अब दिल्ली में हारने के बाद सदमे में है, भारत अब कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, सभी जगह बीजेपी का झंडा फहरेगा। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रोहतक पहुंचे और निगम चुनाव के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी व पार्षदों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। कैबिनेट पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी, जिस तरह से भाजपा सरकार ने बिना खर्ची व बिना पर्ची के योग्य युवाओं को नौकरियों दी है, उससे देश के अन्य प्रदेश भी आज हरियाणा सरकार का अनुशरण कर रहें है और प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह संकल्प पत्र जारी किया उसी तरह इस संकल्प पत्र में भी हर वर्ग का ध्यान रखा गया है । युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है । संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है।

हरियाणा,महाराष्ट्र व दिल्ली हारने के बाद सदमे में है कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार
हरियाणा,महाराष्ट्र व दिल्ली हारने के बाद सदमे में है कांग्रेस : कृष्ण लाल पंवार