राज्य में पीएम मोदी के 119वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी

राज्य में पीएम मोदी के 119वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
राज्य में पीएम मोदी के 119वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी

गुवाहाटी (हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 119वें संस्करण को असम में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लाखों कार्यकर्ताओं ने 29,656 बूथ-समिति सभाओं में सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना। भाजपा असम प्रदेश की ओर से किए गए सुव्यवस्थित प्रयास के तहत राज्य के हजारों बूथों को जोश और विचार-विमर्श के केंद्रों में बदला गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। राज्य की राजधानी में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में असम सरकार के सभी मंत्री भी इस सत्र में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, प्रदेश महासचिव पुलक गोहाई और भारतीय जनता युवा मोर्चा ( बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं का एक समूह भी गुवाहाटी के नरकासुर मंडल के नंबर 45 पर इस सत्र में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर भारत की आदिवासी समुदायों की पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से असम में एक सींग वाले गैंडे की सुरक्षा में मिली उल्लेखनीय सफलता का भी उल्लेख किया, जो कभी शिकार के कारण गंभीर खतरे में था । इस संस्करण में भाजपा कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व भागीदारी पार्टी के विचारधारा – सामंजस्य और संगठन की शक्ति को दर्शाती है। यह कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संबंधों को ही नहीं दर्शाता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

राज्य में पीएम मोदी के 119वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
राज्य में पीएम मोदी के 119वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
Skip to content