बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार

बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार
बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार

कछार (हिंस) । कछार जिलांतर्गत कटिगोरा के राजपुर मेनम इलाके में बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत पहुंची दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवतियों के पास से बांग्लादेश की विभिन्न सामग्रियां बरामद हुई हैं। इस दौरान दो युवक मौके से भाग जाने में सफल रहे हैं। पुलिस सूत्रों रविवार को बताया है कि बीती रात राजपुर मेनम इलाके में स्थानीय लोगों एक वाहन में दो युवतियां और दो लोगों को देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन रोक तो वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से भागे वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति को

तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियां रोहिंग्या हैं और दोनों बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविर में रह रही थीं।

बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार
बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से दो रोहिंग्या युवतियां गिरफ्तार
Skip to content