पंजाब के पूर्व कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब के पूर्व कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़ (हिंस) । पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में जीरा के अलावा उनके साथ मौजूद 70 से 80 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। कुलबीर जीरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया कि वह 17 अक्तूबर दोपहर 12 बजे गिरफ्तारी देने जाएंगे। अपनी शिकायत में बीडीपीओ ने पुलिस को बताया कि 11 से 12 अक्तूबर तक कुलबीर सिंह जीरा ने उनके दफ्तर के सामने धरना लगाया। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ दफ्तर में उनके कमरे में जबरन घुस गए। सरकारी काम में दखलअंदाजी के अलावा कांग्रेसी नेता ने सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। जीरा थाना प्रभारी सतवंत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Skip to content