गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंचे उप राष्ट्रपति गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

गुवाहाटी (हिंस)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असम और मेघालय की दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष विमान से उतरे। हवाई अड्डे पर उप राष्ट्रपति धनखड़ का असम सरकार की ओर से राज्य के वन, पर्यावरण आदि मामलों के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी और मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ गुवाहाटी से पड़ोसी राज्य मेघालय जाएंगे। मेघालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में उप राष्ट्रपति हिस्सा लेंगे। उप राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में गुवाहाटी के मेयर मृगेन शरनिया, असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंचे उप राष्ट्रपति गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत
Skip to content