खड़गे पिता-पुत्र असम विरोधी रहे हैं :पीयूष

असम (हिंस)। राज्य के सूचना प्रसारण आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा उनके पुत्र प्रियम खड़गे की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्री हजारिका ने रौता में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियम खड़गे पर निशाना साधा। मंत्री हजारिका ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियम खड़गे द्वारा असम में सेमी कंडक्टर को लेकर की गई टिप्पणी को असम विरोधी बताया। मंत्री हजारिका ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पिता-पुत्र हमेशा से ही असम विरोधी रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस ने बार-बार असम का अपमान किया है। डॉ. भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने के समय भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके विरुद्ध थे। हजारिका ने मंत्री पद पर रहते हुए प्रियम खड़गे द्वारा अन्य राज्यों के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंत्री हजारिका ने गोगोई द्वारा सेमी कंडक्टर पर प्रियम खड़गे की टिप्पणी का सबूत मांगने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। मंत्री हजारिका रौता बाथ मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मन की बात कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। मंत्री ने माजबाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता कम होने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अल्पसंख्यक मतदाताओं की बहुलता वाले जागीरोड में बड़ी संख्या में सदस्य बना सकती है, तो माजबाट विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी इस मामले में पीछे क्यों हैं ? मंत्री ने कहा कि पूरे भारत में करीब 55 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया है।

खड़गे पिता-पुत्र असम विरोधी रहे हैं :पीयूष
Skip to content