एचआईएल से नई प्रतिभाएं सामने आयेंगी : सलिमा टेटे

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने एक बार फिर से हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की शुरुआत पर खुशी जतायी है। सलीमा ने कहा कि इस लीग से युवा खिलाड़ियों को तराशने में सहायता मिलेगी। इससे टीम के पास बैकअप के तौर पर कई अच्छी खिलाड़ी उपलब्ध होंगी। इस साल के अंत में शुरू होने वाली इस बहुप्रतीक्षित लीग की सात साल बाद वापसी हो रही है। हॉकी इंडिया ने एचआईएल में महिलाओं की अलग स्पर्धा पहली बार आयोजित करना तय किया है। ये पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी। यह लीग 28 दिसंबर से एक फरवरी तक दो आयोजन स्थलों रांची और राउरकेला में खेली जाएगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ तो महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। सलीमा ने कहा, ‘मैं एचआईएल की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं, यह सात साल बाद दोबारा शुरू हो रहा है और इस बार इसमें महिला लीग भी है। पूरी टीम पिछले कुछ दिनों से इस बात पर बात कर रही थी। इसमें हमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों से मिलने, उनके साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इससे हम अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकेंगे। उन्होंने साथ ही कहा, ‘इससे युवा खिलाड़ियों को खेल को बेहतर समझने का मौका मिलेगा। करियर की शुरुआत में ही दबाव वाले पेशेवर माहौल में खेलने से उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा।

एचआईएल से नई प्रतिभाएं सामने आयेंगी : सलिमा टेटे
Skip to content